लाइव न्यूज़ :

ग्राम प्रधान समेत दो तस्कर गिरफ्तार : बीस करोड़ की स्मैक बरामद

By भाषा | Updated: August 18, 2021 22:57 IST

Open in App

बरेली जिले के पढेरा गांव में बुधवार को पुलिस ने 20 करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक बरामद कर एक ग्राम प्रधान समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित पढेरा गांव का नव निर्वाचित ग्राम प्रधान छोटे उर्फ शहीद अपने कुछ साथियों के साथ अन्य प्रांतों में स्मैक ले जा रहा है। इस पर फतेहगंज पूर्वी के थानाध्यक्ष विजय कुमार ने फरीदपुर के कोतवाल विजय प्रताप सिंह को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों थानों की पुलिस ने पढेरा में घेराबंदी कर ग्राम प्रधान छोटे और उसके साथी राजू को पकड़कर उनके कब्जे से 20 किलोग्राम स्मैक बरामद की। दोनों उस समय घर के बाहर खडी कार में स्मैक छुपा रहे थे। इस बीच, मौका पाकर घर के अंदर मौजूद प्रधान के कुछ अन्य साथी छत के रास्ते फरार हो गए। सजवाण ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ फतेहगंज पूर्वी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि फरीदपर तहसील क्षेत्र के पढेरा, बेहरा और गांव में स्मैक का धंधा होता है। पकड़ा गया ग्राम प्रधान तस्करी के लिये कुख्यात है। पहली बार बरेली पुलिस ने उसके खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेWATCH: 15 सेकंड, 5 थप्पड़ और सरेआम जिल्लत..., बरेली में ₹1200 की रकम के लिए गरीब महिला के साथ बर्बरता

क्राइम अलर्टBareilly: 9 साल पुराना प्यार, शादी के 2 महीने बाद ही मां-बाप के साथ मिलकर पति की हत्या

क्राइम अलर्ट9 साल का प्यार और 2 महीने की शादी, फिर भी यूपी के आदमी को पत्नी और ससुराल वालों ने मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: रील का चक्कर, मौत से से टक्कर..., वीडियो बनाने के दौरान फिसल कर गिरा युवक, मौत

भारतBareilly City Magistrate Suspended: अलंकार अग्निहोत्री को इस्तीफा देने के बाद किया गया निलंबित, जांच के घेरे में आया सरकारी अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो