लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दो शिवसैनिकों ने सोशल मीडिया पर की अभद्र पोस्ट, दर्ज हुआ मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 12, 2022 19:52 IST

मुंबई की सायन पुलिस ने दो शिवसैनिकों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मॉर्फ्ड तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें लिखने के आरोप में केस दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में दो शिवसैनिकों ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणीसायन पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दोनों पर किया केस मुंबई और पुणे के रहने वाले शिवसैनिकों ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह की मॉर्फ्ड तस्वीरें पोस्ट की

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विषय में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने दो शिवसेना के कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई की सायन पुलिस का कहना है कि दोनों शिवसैनिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मॉर्फ्ड तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। इस कारण दोनों खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी शिवसैनिक कथित तौर पर उस युवा सेना से संबंधित हैं, जिसकी अगुवाई शिवसेना के युवा नेता और उद्धव सरकार में मंत्री रहे आदित्य ठाकरे करते हैं। समाचार वेबसाइट मिड डे के मुताबिक मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों में से एक रोहन पाटनकर ने बीते 1 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट साझा किया, जिसमें उसने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह की फोटो के साथ अपमानजनक कैप्शन लिखा।

वहीं मामले में दूसरा आरोपी पुणे का रहने वाला है और उसका नाम नितिन शिंदे, जो कि शिवसेना की युवा सेना से संबंध रखता है। आरोप है कि शिंदे ने पाटनकर के लिखे कथित पोस्ट का समर्थन किया और उस तस्वीर को रीपोस्ट किया।

जब पाटनकर की पोस्ट वायरल हो गई तो मामला सायन पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया। सायन पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा को सार्वजनिक तौर पर चोट पहुंचाने के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर न केवल पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को बदनाम किया है बल्कि उसकी छवि को भी खराब करने का प्रयास किया है। इस कारण समाज में नफरत फैल सकती है और यह समाज के लिए बेहद घातक है।"

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में तहकीकात हो रही है। दोनों को पूछताछ के लिए समन किया गया है। अगर वो निश्चित समय में पुलिस के समाने पेश नहीं होते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में शिवसेना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी शिवसैनिक रोहन पाटनकर और नितिन शिंदे का मानना है कि बीते कुछ महीनों से महाराष्ट्र में जो सियासी उठापटक चल रही थी, जिसमें उद्धव ठाकरे को सत्ता चली गई थी। उसके लिए कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। 

टॅग्स :शिव सेनामुंबईमुंबई पुलिसनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां