लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए दो लोग, एक मरीज फ्रांस से लौटा था

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 17, 2020 11:53 IST

कोरोना वायरस का केंद्र कहे जा रहे चीन के शहर वुहान में सोमवार को इसका महज एक मामला सामने आया। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि घातक बीमारी कोविड-19 का प्रकोप चीन में धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन देश में 13 और लोगों की जान इससे चली गई जिसके बाद बीमारी के चलते मरने वालों की कुल संख्या 3,226 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देगौतमबुद्धनगर के सीएमओ अनुराग भार्गव ने बताया है कि दो व्यक्ति कोरोना वायरस से जांच के दौरान संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित पाया गया पहला मरीज सेक्टर 78 का है और दूसरा सेक्टर 100 का है।

देश के कई राज्यों से कोरोना वायरस के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब ताजा मामला राजधानी क्षेत्र दिल्ली का है, जहां दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें एक अस्पताल के आइसोलेशन में रखा गया है। बताया गया है कि देश में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 125 हो गई।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, गौतमबुद्धनगर के सीएमओ अनुराग भार्गव ने बताया है कि दो व्यक्ति कोरोना वायरस से जांच के दौरान संक्रमित पाए गए हैं। पहला मरीज सेक्टर 78 का है और दूसरा सेक्टर 100 का है। इसमें से एक ने फ्रांस की यात्रा की है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और निगरानी में रखा जा रहा है। 

वहीं, 22 विदेशी और दिल्ली तथा कर्नाटक में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले तीन लोग शामिल हैं। दिल्ली में अब तक इसके सात मामले सामने आए हैं और उत्तर प्रदेश में एक विदेशी नागरिक समेत 15 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के तीन विदेशी नागरिकों सहित 39, कर्नाटक में आठ, लद्दाख में चार, जम्मू-कश्मीर में तीन और तेलंगाना में चार मरीज हैं।  वहीं राजस्थान में दो विदेशी नागरिकों सहित कुल चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। ओडिशा में भी सोमवार को कोविड-19 का पहला मामला आया था। 

इसके अलावा हरियाणा में सभी 14 संक्रमित लोग विदेशी हैं और उत्तराखंड में भी एक मामला सामने आया है। केरल में दो विदेशी नागरिक सहित 24 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इसमें पिछले महीने इससे ठीक हो चुके तीन लोग भी शामिल हैं। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल के तीन मरीजों सहित कुल 13 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमित 125 लोगों के सम्पर्क में आए 52,000 से अधिक लोगों की पहचान हो चुकी है। वे किस-किससे तथा कहां मिले इसका पता लगाया जा रहा है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित कर चुका है। 

कोरोना वायरस का केंद्र कहे जा रहे चीन के शहर वुहान में सोमवार को इसका महज एक मामला सामने आया। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि घातक बीमारी कोविड-19 का प्रकोप चीन में धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन देश में 13 और लोगों की जान इससे चली गई जिसके बाद बीमारी के चलते मरने वालों की कुल संख्या 3,226 हो गई है। वुहान में दिसंबर में सबसे पहले वायरस का पता चला था। वुहान और पूरे हुबई प्रांत की सीमाएं 23 जनवरी से बंद पड़ी हैं और यहां यातायात के साथ ही आवाजाही पूर्ण प्रतिबंधित है। 

वुहान के स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को बताया कि प्रांत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक मामला और 12 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई। नये मामलों के साथ हुबेई प्रांत में कुल 67,799 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। आयोग ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 8,004 मरीजों में से 2,243 की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है और अन्य 539 की हालत नाजुक है। सर्वाधिक प्रभावित इलाकों वुहान और हुबेई में वायरस का प्रकोप घटने के साथ इन दोनों स्थानों पर तैनात हजारों चिकित्सा कर्मियों को क्रमबद्ध तरीके से वापस बुलाने की योजना की चीन ने सोमवार को घोषणा की। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो