लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के रामबन में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:35 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अधिवास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार करते पाए जाने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी दुकानों को सील कर दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात बनिहाल के डोलीगाम में यह अभियान चलाया गया और अब तक की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लाभार्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 40 अधिवास प्रमाण पत्र हासिल करने में सफल रहे थे। एक सामान्य सेवा केंद्र और कंप्यूटर समेत प्रिंटर तथा स्कैन सेवा से संबंधित दुकान में छापेमारी की निगरानी करनेवाले बनिहाल के तहसीलदार शेख जावेद अहमद ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है। अहमद ने बनिहाल में संवाददाताओं को बताया कि आरोपी ऑनलाइन अधिवास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए फर्जी दस्तावेज अपलोड करता था। अधिवास प्रमाण पत्र हासिल करनेवाले सभी स्थानीय निवासी हैं लेकिन उनके पास इसे हासिल करने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने बताया कि दोनों दुकानों को बंद कर मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर