लाइव न्यूज़ :

दो वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: April 22, 2021 15:14 IST

Open in App

एटा (उत्तर प्रदेश), 22 अप्रैल एटा जिले के मलावन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक कैंटर और कार की टक्कर में कार सवार महिला समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने इस बारे में बताया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मैनपुरी जिले के भोगांव के रहने वाले विजय राम अपने मित्र प्रदीप और उनकी पत्नी रेनू एवं संजीव तथा अमित के साथ दिल्ली से फर्रुखाबाद में संकिसा आ रहे थे। रास्ते में तड़के करीब चार बजे सैथरी के पास एक कैंटर ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखचे उड़ गये।

उन्होंने बताया कि हादसे में रेनू और विजय राम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए प्रदीप, संजीव और अमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने टक्कर मारने वाले कैंटर को कब्जे में ले लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत