लाइव न्यूज़ :

इंफाल में रिम्स परिसर में बम विस्फोट में दो लोग घायल

By भाषा | Updated: November 16, 2020 14:53 IST

Open in App

इंफाल, 16 नवंबर मणिपुर की राजधानी में क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) परिसर में सोमवार को हुए एक विस्फोट में दो लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रिम्स परिसर में सुबह लगभग साढ़े नौ बजे संतरी चौकी के पास हुए विस्फोट में 40 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गई। ये लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि घायल दंपति की हालत गंभीर नहीं है। जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस उपमहानिरीक्षक थेमथिंग एन ने घटना की कड़ी निन्दा करते हुए पत्रकारों से कहा कि यह ‘‘एक कायराना कृत्य’’ है, जिसमें निर्दोष लोगों को एक ऐसे स्थान पर निशाना बनाया गया, जहां चिकित्सा उपचार किया जाता है।

किसी भी उग्रवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब