लाइव न्यूज़ :

बिना मास्क के घूमने पर दो लोग गिरफ्तार, कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर कई के खिलाफ कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 3, 2021 14:55 IST

Open in App

नोएडा, तीन अप्रैल बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर बिना मास्क लगाए घूम रहे दो लोगों को थाना सेक्टर 39 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर थाना एक्सप्रेस पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात उप-निरीक्षक मनीष कुमार बॉटेनिकल गार्डन में गश्त पर थे जब उन्होंने संजय कुमार और गौरव सिंह को बिना मास्क लगाए मेट्रो स्टेशन में घूमते और पान-गुटखा खाकर सड़क पर थूकते देखा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें कोविड-19 के प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने पुलिस की बात नहीं मानी। उन्होंने बताया कि उप-निरीक्षक ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर थाना एक्सप्रेस क्षेत्र में पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब