लाइव न्यूज़ :

बुजुर्गों के साथ लूटपाट करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 16:51 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र) 22 दिसम्बर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में खुद को ‘केबल ऑपरेटर’ और ‘सेल्समैन’ बताकर बुर्जुगों को लूटने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

नौपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल मांगले ने बताया कि डोम्बिवली के गणेश उर्फ सुबन संजय करावडे (31) और घाटकोपर के साईनाथ प्रकाश गायकवाड़ (32) को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों खुद को ‘केबल ऑपरेटर’ या ‘सेल्समैन’ बताकर फ्लैट में घुसते थे और फिर वरिष्ठ नागरिकों के साथ लूटपाट करते थे।

पुलिस के अनुसार इन्होंने अभी तक लूटपाट की कम से कम 10 घटनाओं को अंजाम दिया है, जिनमें से छह की शिकायत नौपाड़ा में दर्ज की गई। वहीं ठाणे नगर, अंबरनाथ में एक-एक और शिवाजी पार्क तथा मुम्बई में दो-दो मामले दर्ज हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से 97.5 ग्राम सोना और तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिनकी कीमत 6.30 लाख रुपये है। आगे की जांच अभी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां