भाजपा नेता की हत्या की साजिश के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
By भाषा | Published: November 17, 2020 08:27 PM2020-11-17T20:27:37+5:302020-11-17T20:27:37+5:30
बलिया, 17 नवंबर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री ठाकुर अनूप सिंह की हत्या की साजिश के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
सुखपुरा के थाना प्रभारी वीरेंद्रे यादव ने बताया कि ठाकुर अनूप सिंह की शिकायत पर सोमवार को तीन व्यक्तियों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी अख्तर अंसारी व सतीश सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अनूप सिंह ने आरोपियों के खिलाफ उनकी हत्या की साजिश करने का मामला दर्ज कराया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।