अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले
By भाषा | Published: December 11, 2021 09:47 AM2021-12-11T09:47:32+5:302021-12-11T09:47:32+5:30
पोर्ट ब्लेयर, 11 दिसंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,696 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी आठ लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और ये सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं। अन्य दो जिले- उत्तरी और मध्य अंडमान एवं निकोबार जिलों में संक्रमण का एक भी उपचाराधीन मामला नहीं है।
केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी और मरीज की मौत नहीं हुई। अभी तक 129 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है और 7,559 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 6,43,382 से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.20 प्रतिशत है। केंद्र शासित प्रदेश में 5,72,860 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुका है, जिनमें से 2,74,935 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।