लाइव न्यूज़ :

मप्र के मंडला जिले में पुलिस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये

By भाषा | Updated: February 13, 2021 13:56 IST

Open in App

मंडला (मप्र) 13 फरवरी मध्यप्रदेश के मंडला जिले के एक जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला सहित दो नक्सली मारे गये।

आदिवासी बहुल मंडला के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशपाल सिंह राजपूत ने घटनास्थल से पीटीआई-भाषा को शनिवार को फोन पर बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर बीती रात हुई मुठभेड़ में मारे गये दो नक्सली 25 से 30 वर्ष की आयु के थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे शुरू हुई मुठभेड़ भोर तक जारी रही। गोलीबारी बंद होने के बाद जंगल की तलाशी के दौरान मोती नाला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके से शनिवार करीब सुबह सात बजे दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

एसपी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में लगभग 150 गोलियां चलाईं और इतनी ही गोलियां नक्सलियों की ओर से भी चलाई गईं। घटनास्थल पर पुलिस को सेल्फ लोडेउ रायफल (एसएलपी) राइफल , 303 राइफल और 213 बोर की राइफल मिली है। इसके साथ ही वहां से नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ सीमा के करीब मंडला जिले में विद्रोहियों को मुठभेड़ में ढेर किया गया है।

एसपी ने पुष्टि की कि मंडला जिले में नक्सलियों के दो दलम (समूह) संचालित हो रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए