लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में आईईडी लगाते दो नक्सली गिरफ्तार, एक ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: February 28, 2021 19:59 IST

Open in App

बीजापुर, 28 फरवरी छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो नक्सलियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगा रहे थे, वहीं एक अन्य नक्सली ने जिले में आत्मसमर्पण कर दिया। यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी।

एक अधिकारी ने कहा कि जिला रिजर्व गार्ड के एक गश्ती दल ने भद्रू पुनेम (40) और सन्नू पुनेम (35) को शनिवार को गंगालूर पुलिस थानाक्षेत्र के तहत पुसनार गांव के पास जंगल में एक रास्ते पर विस्फोटक लगाते हुए पकड़ा।

उन्होंने कहा कि उनके पास से दो कुकर बम, जिलेटिन की छड़ें, तार, दवाइयां, माओवादी पर्चे, बैनर आदि बरामद किए गए।

रविवार को, नक्सली रामा पोतम (30) ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पोतम 2007 में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) समूह में शामिल हुआ था और वर्तमान में भैरमगढ़ क्षेत्र में एक प्लाटून का स्वयंभू डिप्टी कमांडर था। उसे 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई और उसे राज्य की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो