लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: November 25, 2020 12:25 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 25 नवंबर चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव के मोड़ की पुलिया के पास मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक सुभाषचन्द्र चौरसिया ने बुधवार को बताया, "मंगलवार रात करीब नौ बजे सुरौंधा गांव के मोड़ में पुलिया के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत और एक युवक के घायल होने की सूचना मिली थी। मृतकों की पहचान अशोक (22) निवासी कंठीपुर और सोनू (23) निवासी कसहाई के रूप में हुई है,जबकि उनका साथी रामसुहावन (24) गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।"

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है। दोनों शवों का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब