लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र को दो और वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिरडी मार्गों पर चलेंगी ट्रेनें, जानें किराया और समय

By भाषा | Updated: February 10, 2023 15:04 IST

महाराष्ट्र में मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिरडी मार्गों आज से वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा शुरू हो रही है। इनके किराए को लेकर घोषणा कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन में कैटरिंग सेवा के बिना एक तरफ का किराया चेयर कार के लिए 1,000 रुपये होगा।मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन में एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,015 रुपये देना होगा, खानपान की सुविधा के साथ किराया इससे ज्यादा होगा।सीएसएमटी से साईनगर शिरडी के लिए चेयर कार का किराया बगैर खानपान सेवा के 840 रुपये होगा।

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिरडी मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए की घोषणा मध्य रेलवे ने कर दी है। यह सेवा शुक्रवार से शुरू हो रही है। मध्य रेलवे (सीआर) के एक अधिकारी ने कहा कि सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस)-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन में कैटरिंग सेवा के बिना एक तरफ का किराया चेयर कार के लिए 1,000 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,015 रुपये होगा, जबकि खानपान के साथ दोनों श्रेणियों का किराया क्रमशः 1,300 रुपये और 2,365 रुपये होगा।

उन्होंने कहा कि सीएसएमटी से साईनगर शिरडी के लिए कैटरिंग सेवा के बिना एक तरफ की यात्रा का टिकट चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए क्रमश: 840 रुपये और 1670 रुपये होगा, जबकि खानपान सेवा के साथ टिकट की कीमत क्रमशः 975 रुपये और 1840 रुपये होगी।

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत साढ़े छह घंटे में दूरी करेगी तय

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस देश की वाणिज्यिक राजधानी और प्रमुख कपड़ा शहर के बीच 455 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। इससे दोनों शहरों के बीच सम्पर्क में सुधार होगा और सोलापुर में सिद्धेश्वर, अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर और पुणे जिले में आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों की यात्रा करने में सुविधा भी होगी।

दूसरी ओर मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के सबसे संरक्षित मंदिर शहरों में से एक और नासिक, त्र्यंबकेश्वर और शनि सिंगणापुर के अन्य तीर्थस्थलों तक की 343 किलोमीटर की यात्रा करने में 5 घंटे 25 मिनट का समय लेगी, जो वर्तमान में लगने वाले समय से लगभग दो घंटा कम है। मौजूदा सुपरफास्ट ट्रेन मुंबई-सोलापुर की दूरी तय करने में 7 घंटे 55 मिनट का समय लेती हैं, वंदे भारत दादर, कल्याण, पुणे और कुर्दुवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव के साथ इसे साढ़े 6 घंटे में पूरा करेगी।

सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस सीएसएमटी से शाम 4.05 बजे रवाना होगी और रात 10.40 बजे सोलापुर पहुंचेगी, जबकि यह सोलापुर से सुबह 6.05 बजे रवाना होकर दोपहर 12.35 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। यह बुधवार को सीएसएमटी से और बृहस्पतिवार को सोलापुर से नहीं चलेगी। सीआर अधिकारियों ने कहा कि सीएसएमटी-साईनगर शिरडी ट्रेन, देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन होगी, यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। सीआर अधिकारी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में चार वंदे भारत ट्रेनें होंगी।’’ 

टॅग्स :Vande Bharat ExpressMaharashtraVande Bharat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप