महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में दो लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Published: June 18, 2021 03:04 PM2021-06-18T15:04:05+5:302021-06-18T15:04:05+5:30

Two lakh prize woman Naxalite surrenders in Gadchiroli, Maharashtra | महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में दो लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में दो लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

नागपुर, 18 जून महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शुक्रवार को दो लाख की इनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली की पहचान 20 वर्षीय करिश्मा उर्फ सविता नरोती के रूप में की गयी है। वह पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के कंकेर की रहने वाली है। वह नक्सलियों के संगठन छटगांव दलाम की सदस्य थी तथा पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई कई मुठभेड़ों में कथित रूप से शामिल रह चुकी है।

पुलिस के मुताबिक एक प्रभावशाली नक्सल विरोधी अभियान के तहत 2019 से 2021 के बीच अब तक 38 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिसमें दो दलाम कमांडर, तीन उप दलाम कमांडर और 28 दलाम सदस्य शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two lakh prize woman Naxalite surrenders in Gadchiroli, Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे