लाइव न्यूज़ :

बदायूं में दो किलोग्राम अफीम बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 24, 2021 17:06 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) 24 दिसंबर जिला पुलिस ने दो किलोग्राम अफीम बरामद कर तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्‍ट्रीय बाजार के हिसाब से 65 लाख रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह द्वारा गठित एक विशेष टीम और वजीरगंज थाने की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक (देहात) के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग जनपद बदायूं में अफीम बेचने का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि विशेष टीम ने थाना वजीरगंज पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आज मादक पदार्थ तस्करों से खरीददार बनकर बातचीत की और उनसे अफीम लेकर पहुंचने को कहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब तीन लोग अफीम लेकर पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान बरेली जिले के बिशारतगंज क्षेत्र निवासी अधीर सिंह, राजुल खान और गुड्डू सिंह के रूप में हुई है जिनके पास से दो किलोग्राम अफीम मिली।

सिंह ने कहा कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से 65 लाख रुपये है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि ये लोग रांची (झारखंड) निवासी एक व्यक्ति के जरिये अफीम मंगाते थे तथा इसे बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर आदि जिलों में बेचते थे।

सिंह ने कहा कि पकड़े गए आरोपी हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में पहले से ही वांछित थे। उन्होंने कहा कि तीनों अफीम तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ साथ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे