लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने की फिर नापाक हरकत, LOC पर भारी गोलाबारी में 2 भारतीय जवान शहीद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 10, 2018 09:23 IST

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार शाम नियंत्रण रेखा से लगे सुन्दरबनी सेक्टर में सवा पांच बजे स्वचालित हथियारों और मोर्टार से बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार दागे।  

Open in App

जम्मू , 10 अप्रैल: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने एक बार फिर बॉर्डर पर भारी गोलाबारी की है, जिससे दो सेना के जवान शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान ने यह गोलाबारी राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर की। साथ ही मोर्टार से भी हमला किया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार शाम नियंत्रण रेखा से लगे सुन्दरबनी सेक्टर में सवा पांच बजे स्वचालित हथियारों और मोर्टार से बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार दागे।  

उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में राइफलमैन विनोद सिंह और राइफलमैन जाकी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंह (24) जम्मू कश्मीर में अखनूर जिले के दानापुर गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनके पिता अजीत सिंह हैं। शर्मा (30) जम्मू में हीरानगर जिले के सांहैल गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी रजनी देवी हैं।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राइफलमैन विनोद सिंह और राइफलमैन जाकी शर्मा बहादुर और ईमानदार सिपाही थे। राष्ट्र सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।  इससे पहले 18 मार्च को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से भारी गोलाबारी की गई थी, जिसमें में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तानी सैनिकों ने बिम्बर गली में संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू किया था और विशेष रूप से रहवासी इलाकों को निशाना बनाया था।(खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तानएलओसीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील