लाइव न्यूज़ :

रायबरेली में दो अवैध असलहा फैक्‍ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 11, 2020 21:56 IST

Open in App

रायबरेली (उप्र), 11 नवंबर रायबरेली जिले की पुलिस ने अवैध असलहों का निर्माण करने वाली दो इकाइयों का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में एक ने पिस्‍तौल लहराते हुए तस्‍वीर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की थी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि इन अवैध फैक्ट्रियों में एक दर्जन से ज्‍यादा देसी पिस्‍तौल जब्‍त की गई है। एक फैक्टरी बछरावां में थी जबकि दूसरी भदोखर इलाके में थी।

पुलिस प्रवक्‍ता ने बताया कि छापेमारी में आधा दर्जन अर्द्धनिर्मित असलहे, कुछ छर्रे-बारुद व उपकरण भी जब्‍त किये गये हैं। पकड़े गये तीन लोगों में एक नीरज यादव भदोखर थाना क्षेत्र का है जिसने सोशल मीडिया पर पिस्‍तौल वाली तस्‍वीर पोस्‍ट की थी।

अधिकारी ने बताया कि बछरावां इलाके से पकड़े गये लोगों की पहचान सुधीर कुमार और अशोक कुमार के रूप में की गई है जबकि उनका तीसरा साथी दीपक भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ हथियार कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्‍हें जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह