लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, दो अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 27, 2021 09:19 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 27 दिसंबर नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सेक्टर-62 के पास रविवार रात दो मोटरसाइकिल के फिसलकर एक-दूसरे से टकराने से एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपर पुलिस उपायुक्त (ज़ोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि गंगेश गंधर्व, रितिका, प्रशांत, कौशल और मोहित फरीदाबाद की एक कंपनी में एक साथ काम करते थे। पांचों रविवार रात नोएडा में एक रेस्तरां में भोजन करने आए थे। इसके बाद, ये सभी तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़ी चौखंडी गांव स्थित मोहित के घर जा रहे थे, तभी सेक्टर-62 में आइथम टावर के पास बरसात के कारण दो मोटरसाइकिल फिसल गईं।

उन्होंने बताया कि गंधर्व तथा प्रशांत की मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई, जिसकी वजह से दोनों मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रितिका और गंगेश गंधर्व की मौत हो गई। प्रशांत और कौशल की हालत नाजुक बनी हुई है।

सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि मोटरसाइकिल पर सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मृतकों और घायलों के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम