लाइव न्यूज़ :

निजी लाभ के लिए जानकारी साझा करने पर ईओयू के दो निरीक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: December 22, 2021 21:46 IST

Open in App

पटना, 22 दिसम्बर बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के दो निरीक्षकों को निजी लाभ के लिए गोपनीयता भंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

ईओयू के अपर पुलिस महानिदेशक नय्यर हसनैन खान ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को दो निरीक्षकों --ललन कुमार और नसीम अहमद निलंबित कर दिया गया क्योंकि उनका आचरण सही नहीं था । दोनों निजी लाभ के लिए महत्वपूर्ण जानकारी कथित रूप से बाहर के लोगों के साथ साझाकर गोपनीयता भंग कर रहे थे।

पटना के तत्कालीन मोटरयान निरीक्षक मृत्युंजय कुमार के एक आवास पर बीती रात ढाई बजे तक चली तलाशी का विवरण देते हुए खान ने बताया कि उनके फ्लैट से पुराने 500 और एक हजार रुपये के 50000 रुपये बरामद किया गया । इस मामले में एक अलग मामला आज दर्ज किया जाएगा। कुमार के विभिन्न ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी शुरू की गयी थी।

अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि मृत्युंजय के फ्लैट से गोलियों के साथ एक लाइसेंसधारी पिस्तौल, आभूषण, बैंक दस्तावेज आदि भी बरामद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?