लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्‍मीर में दो मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सुरक्षबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू को घेरा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 6, 2020 10:42 IST

जम्मू-कश्मीरः दूसरी मुठभेड़ पुलवामा जिले के बेगपुरा में चल रही है। यहां हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी रियाज नायकू के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देकश्‍मीर में दो जगहों पर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है, एक जगह पर सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, अभी मुठभेड़ जारी है।दूसरी जगह पर सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी रियाज नायकू को घेर लिया गया है।

श्रीनगरः कश्‍मीर में दो जगहों पर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है, एक जगह पर सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, अभी मुठभेड़ जारी है, जबकि दूसरी जगह पर हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी रियाज नायकू को घेर लिया गया है। आतंकियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद उनकी तलाश में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर रखी है। साथ ही रेलवे ट्रैक और जंगल को खंगाला जा रहा है। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के शार गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया।  

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने हमला बोल दिया, जिसका सेना ने करारा जवाब दिया। जिसमें एक आतंकी मारा गया है। फिलहाल अभियान जारी है।  

वहीं, दूसरी मुठभेड़ पुलवामा जिले के बेगपुरा में चल रही है। यहां हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी रियाज नायकू के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। फिलहाल रियाज नायकू घिर गया है। दोनों तरफ से फायरिंग चल रही है।  दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पांपोर के निकट सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। घेराबंदी में तीन आतंकियों के फंसे होने की सूचना है। इनमें एक हिजबुल मुजाहिदीन का नामी कमांडर भी शामिल हो सकता है। सुरक्षाबलों को सूचना था कि एक बड़ा कमांडर इस क्षेत्र में आ सकता है। इसके बाद उन्होंने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष