लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में आभूषण विक्रेता की हत्या के मामले में दो इलेक्ट्रीशियन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 11:16 IST

Open in App

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक आभूषण विक्रेता की हत्या और उसकी दुकान में लूटपाट करने के सिलसिले में, बिजली का काम करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने इससे पहले कहा था कि मास्क लगाये दो लोगों ने नाला सोपारा इलाके में स्थित किशोर जैन की दुकान में शनिवार को प्रवेश किया । उन्होंने बताया कि उन लोगों ने आभूषण विक्रेता की कथित रूप से चाकू मार कर हत्या कर दी और वहां से मूल्यवान सामान लेकर फरार हो गये । अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिये रविवार को पुलिस की 15 टीमें गठित की गयीं और उन्हें पकड़ लिया गया। ये दोनों आरोपी बिजली का काम करते हैं जिनकी उम्र 33 और 42 वर्ष है । उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हालांकि, दुकान से लुटे गये आभूषणों की कीमत के बारे में नहीं बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम