लाइव न्यूज़ :

फिर साजिश तो नहीं रच रहा चीन! पूर्वी लद्दाख के नजदीक उड़ाए दो दर्जन लड़ाकू विमान, गतिविधियों पर नजर रख रहा है भारत

By अभिषेक पारीक | Updated: June 8, 2021 17:53 IST

चीन ने हवाई अभ्यास के दौरान करीब दो दर्जन लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया। हालांकि चीन के लड़ाकू विमान अपनी सीमाओं में ही थे।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी लद्दाख के नजदीक चीन ने हवाई अभ्यास किया। हवाई अभ्यास में जे-11 और जे-16 लड़ाकू विमान शामिल हुए। भारतीय सेना चीन की गतिविधियों पर नजर रख रही है। 

भारत और चीन के बीच पिछले एक साल से भी ज्यादा वक्त से सैन्य गतिरोध बना हुआ है।चीन ने पूर्वी लद्दाख के पास स्थित अपने हवाई अड्डे से बड़ा हवाई अभ्यास किया है। हालिया दिनों में चीन ने अपने कुछ पड़ोसी देशों की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया है। हालांकि भारत के सामने उसकी यह हिम्मत नहीं हुई।  भारतीय सैनिक सीमा पर किसी भी तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है।

चीन ने हवाई अभ्यास के दौरान करीब दो दर्जन लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया। हालांकि चीन के लड़ाकू विमान अपनी सीमाओं में ही थे। जिसके बाद से भारतीय सेना सचेत है और चीन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। 

हवाई अभ्यास में जे-11 और जे-16 विमान शामिल

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, अभ्यास में 21 से 22 लड़ाकू विमान शामिल हुए। इनमें चीन के जे-11 लड़ाकू विमान शामिल थे। ये विमान सुखोई-27 विमानों की कॉपी हैं। साथ ही कुछ जे-16 विमानों ने भी हवाई अभ्यास में भाग लिया। चीन की इस हरकत के बाद से ही भारतीय सेना सतर्क है। पिछले साल भारतीय सेना ने चीन से लगती सीमा पर बड़ी संख्या में  जवानों और लड़ाकू विमानों की तैनाती की है। 

हाल ही में तैयार किए हवाई अड्डे

चीन के लड़ाकू विमानों ने होतान, गुंसा और काश्गर ठिकानों से उड़ान भरी। इन ठिकानों को सभी तरह के लड़ाकू विमानों के संचालन के लिए तैयार किया गया है। साथ ही विमानों को छुपाने के लिए ढांचा भी बनाया गया है। 

भारतीय वायु सेना भी है तैयार 

सूत्रों के मुताबिक, चीन के सैनिकों और वायु सेना की ग्रीष्मकालीन तैनाती के बाद से भारत ने भी लद्दाख में मिग-29 सहित अन्य लड़ाकू विमानों की टुकड़ियों को नियमित रूप से तैनात किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना अपने सबसे सक्षम राफेल विमानों को नियमित रूप से इस इलाके में उड़ाती है। 

कई हवाई अड्डों पर भारत की नजर

भारतीय सेना शिनिजियांग और तिब्बत संभाग क्षेत्र में पड़ने वाले चीन के हवाई अड्डों पर नजदीकी नजर रखे हुए है। इनमें होटन, गार गुंसा, काश्गर, होपिंग जैसे हवाई अड्डे शामिल हैं। 

सेना हटाई, एयर डिफेंस सिस्टम अब भी तैनात

सूत्रों के अनुसार, चीन ने पैंगोंग झील क्षेत्र से अपनी सेना को पीछे हटा लिया है। हालांकि एचक्यू-9 और एचक्यू-16 सहित अपने एयर डिफेंस सिस्टम को नहीं हटाया है। ये एयर डिफेंस सिस्टम काफी दूर तक विमान को अपना निशाना बना सकते हैं।  

टॅग्स :भारतचीनलद्दाखभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं