लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः सिलेंडर फटने से हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत और चार घायल

By भाषा | Updated: December 10, 2019 03:41 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के गोंडा में परसपुर थानाक्षेत्र के कडरू सिंगहा गांव में सोमवार को एक मकान में सिलेण्डर में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि बरसाती के घर सोमवार को जबरदस्त सिलेंडर विस्फोट हुआ।

बरसाती की पत्नी अकबरी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पुत्री तबस्सुम (19), तरन्नुम (18), सनम (04) तथा सव्वर (16) पुत्र ताज मोहम्मद एवं एजाज (17) पुत्र शमीम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निकटवर्ती अस्पताल में ले जाया गया। उनमें से सनम और एजाज को वहां से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां सनम की भी मौत हो गई।

धमाके की सूचना मिलते ही एएसपी महेन्द्र कुमार, एसडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता, सीओ जीतेन्द्र दूबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विस्फोट इतना भयानक था कि मकान की छत और दीवार तक गिर गई। गांव वालों का कहना है कि बरसाती शादी-ब्याह में पटाखे सप्लाई करने का काम करता है।

विस्फोटक के सवाल पर एएसपी ने कहा कि नमूना एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही तथ्य सामने आएगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस