लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, 20 अन्य घायल

By भाषा | Updated: September 27, 2021 17:06 IST

Open in App

भदोही, 27 सितंबर उत्तर प्रदेश के भदोही से एक वृद्ध के शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए मिर्ज़ापुर के भोगांव घाट जा रहा एक वाहन दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में पलटकर सड़क से दस फ़ुट नीचे गिर गया जिससे दो सगे भाइयों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राम लखन मिश्रा ने बताया कि यह हादसा रविवार अपराह्न औराई थाना क्षेत्र के बभनौटी गांव के पास हुआ उस समय हुआ जब जिले के ही चौरी थाना क्षेत्र के भाला गांव निवासी एक वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लोग एक वाहन से जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में रामेश्वर चौहान (45) की मौके पर ही मौत हो गई तथा सोमवार सुबह उनके भाई संवर लाल चौहान (35) की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को शहर के महाराजा बलवंत सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि बीती देर रात तीन घायलों को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

अधिकारी ने कहा कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम