लाइव न्यूज़ :

सीमा के पास मवेशियों की तस्करी का प्रयास कर रहे दो बांग्लादेशी मारे गए : बीएसएफ

By भाषा | Updated: November 12, 2021 11:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मवेशियों की तस्करी की कोशिश रोक रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोलीबारी में शुक्रवार को दो बांग्लादेशी मवेशी तस्करों की मौत हो गई।

बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान एक जवान भी घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना तड़के तीन बजे की है, जब ‘‘ बांग्लादेश की ओर से कुछ अवांछित तत्व भारतीय क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी करने के लिए दाखिल हुए और उन्होंने मवेशियों की तस्करी का प्रयास किया।’’

उन्होंने बताया कि जवानों ने भारत - बांग्लादेश सीमा से पहले ही उन लोगों से वापस जाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

प्रवक्ता ने बताया ‘‘ बीएसएफ के जवानों ने बदमाशों को रोकने के लिए ऐसे हथियारों का इस्तेमाल किया, जो जानलेवा नहीं थे। लेकिन तभी उन्होंने, जवानों पर लोहे की छड़ों और डंडों से हमला कर दिया।’’

अपनी जान को खतरा भांपते हुए, बीएसएफ के दल ने बदमाशों की ओर हवा में गोलियां चलाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाद में तलाश अभियान के दौरान दो अज्ञात लोगों के शव सीमा बाड़ और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच बरामद हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब