लाइव न्यूज़ :

दूसरे की जगह शारीरिक परीक्षा दे रहे दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 19, 2021 14:54 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ईकोटेक -3 थानाक्षेत्र में पुलिस ने सुत्याना गांव के पास में स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कैंप में दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक के लिए हो रही शारीरिक परीक्षा में दूसरे उम्मीदवारों की जगह शामिल हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ईकोटेक -3 थाने के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कैंप में बुधवार को दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक पद की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा हो रही थी जिसमें राजस्थान के अलवर का राहुल मीणा अपने छोटे भाई रवि कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । सिंह ने बताया कि उप- निरीक्षक की परीक्षा में एक अन्य व्यक्ति शेखर देशवाल अज्ञात पेपर साल्वर के साथ मिलकर षड्यंत्र करके परीक्षा दे रहा था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देशवाल हरियाणा के सोनीपत का निवासी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर