लाइव न्यूज़ :

युवकों को आईएसआई से जुड़ने के लिए उकसाने के दो आरोपियों ने एनआईए अदालत में गुनाह कबूला

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:43 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर युवकों को आतंकवादी संगठन आईएसआई से जुड़ने के लिए उकसाने के आरोप से घिरे दो लोगों ने अपने को गुनहगार बताते हुए मंगलवार को मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत में लिखित अर्जी दायर की।

रिजवान अहमद और मोहसिन सैयद ने अपने हलफनामे में कहा कि उन्हें अपनी हरकत पर ‘खेद है और वे ‘अफसोस महसूस करते’ हैं।

दोनों ने पिछली सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश ए टी वानखेड़े के सामने मौखिक रूप से अपना गुनाह कबूला था जिसके बाद अदालत ने उनसे लिखित अर्जी दायर करने को कहा था।

अहमद और सैयद ने हलफनामे में कहा कि वे मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं और पुनर्वास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी हस्तक्षेप, धमकी, जोर-जदर्बस्ती के स्वेच्छा से अपना गुनाह कबूल रहे हैं और वे उसके परिणाम समझते हैं।

हलफनामे के अनुसार आरोपी ‘महज प्रतिबंधित संगठन के प्रचार में शामिल थे और वे कभी किसी प्रकार की हिंसा या हत्या में लिप्त नहीं रहे। ’’

अभियोजन पक्ष ने उनकी अर्जी पर कोई ऐतराज नहीं किया। अदालत ने 21 दिसंबर को अंतिम फैसला सुनाना तय किया।

राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने 2016 में इन दोनों को मुंबई के मालवानी से पकड़ा था । उनपर 2015 में अयाज मोहम्मद को एवं कई अन्य युवकों को आईएसआईए से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का आरेाप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?