लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर दिखा चुनाव आयोग की सख्ती का असर, हटा दिए आदित्यनाथ समेत कई दिग्गजों के दर्जनों ट्वीट

By भाषा | Updated: April 17, 2019 20:37 IST

चुनाव आयोग के निर्देश पर ट्विटर इंडिया ने यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के 'वायरस' वाले ट्वीट को भारत में दिखने पर रोक लगा दी है

Open in App

ट्विटर ने चुनाव आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो विवादित ट्वीट हटा दिये हैं। आदित्यनाथ ने पांच अप्रैल को ट्वीट किये थे जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) को "हरा वायरस" करार दिया था। आईयूएमएल इसके खिलाफ चुनाव आयोग गई थी और आदित्यनाथ का ट्वीटर अकाउंट बंद करने आग्रह किया था। एक अधिकारी ने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट हटा दिये गए हैं। ट्विटर इंडिया ने बीजेपी नेता गिरिराज सिंह, एमएलए मनजिंदर सिंह सिरसा, अभिनेत्री कोयना मित्रा के सांप्रदायिक प्रकृति के 34 ट्वीट के खिलाफ ऐक्‍शन लेते हुए या तो उन्‍हें अपनी साइट से हटा दिया है या फिर उसे भारत में दिखने पर रोक लगा दी है।

योगी-माया के ट्विटर हैंडल खामोश

चुनावी मौसम में हर रोज आक्रामक रहने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती के ट्विटर हैण्डल खामोश हो गये हैं । चुनाव आयोग ने दोनों ही नेताओं पर चुनाव प्रचार को लेकर क्रमश: 72 घंटे और 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया है । चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अली-बजरंगबली भाषण को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनके प्रचार अभियान पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा रखा है।

मंगलवार सुबह छह बजे से योगी पर लगे प्रतिबंध की शुरुआत हुई है । इस प्रतिबंध की वजह से योगी ना तो रैली कर सकते हैं, ना राजनीतिक बैठक और ना चुनाव से जुड़ी कोई बयानबाजी कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें सोशल मीडिया के इस्तेमाल से भी रोक रखा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?