लाइव न्यूज़ :

पूरी दुनिया में कुछ देर के लिए अचानक बंद हो गया ट्विटर, यूजर्स हुए परेशान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 17, 2018 21:06 IST

ट्विटर के कुछ देर बंद होने के चलते #TwitterDown ट्रेंड करने लगा। वेबसाइट के क्रैश होने के बाद उसे ठीक होने तक यूजर्स ने जमकर बंद होने को लेकर ट्वीट्स कर किए।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अप्रैलः माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने मंगलवार शाम को कुछ समय के लिए काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद यूजर्स को समझ नहीं आया कि अचानक यह क्या हो गया। इस दौरान ट्विटर खोलने पर लॉगइन या पेज की जगह एक नीली स्क्रीन खुलकर सामने आ रही थी। जिस पर एक मैसेज दिखाई दे रहा था कि जल्द ही ट्विटर लॉगइन करने में आ रही दिक्कत को सुलझा लिया जाएगा। 

बार-बार बंद हो रहे ट्विटर कुछ ही देर में ठीक होकर यह चलने लगा। हालांकि इसके कुछ मिनटों बाद ही ट्विटर फिर डाउन हो गया। करीब 20 मिनट तक वेबसाइट डाउन रही, जिसके बाद फिर उसने काम करना शुरू कर दिया। 

इस दौरान ट्विटर के कुछ देर बंद होने के चलते #TwitterDown ट्रेंड करने लगा। वेबसाइट के क्रैश होने के बाद उसे ठीक होने तक यूजर्स ने जमकर बंद होने को लेकर ट्वीट्स कर किए।

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिरकार अचानक ट्विटर क्यों डाउन हुआ था। वहीं, इस मामले को लेकर दुनिया भर में वेबसाइट्स को ट्रैक करने वाली द दाउन डिटेक्टर वेबसाइट का कहना है कि इस ट्विटर डाउन की समस्या से लगभग पूरी दुनिया प्रभावित हुई है।

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण