लाइव न्यूज़ :

Delhi Exit Poll Results: TV9 भारतवर्ष का अनुमान दिल्ली में AAP जीत सकती है 54 सीटें, जानिए BJP का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 19:13 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘रिपब्लिक टीवी’ के एग्जिट पोल बात आप 48-61, भाजपा 9-21 और कांग्रेस 0-1 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।वोटिंग पूरी होने के बाद से ही एग्जिट पोल आने की शुरुआत हुई।

TV9 भारतवर्ष ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों में 54 सीट आम आदमी पार्टी के पक्ष में बताया है। वोटिंग पूरी होने के बाद से ही एग्जिट पोल आने की शुरुआत हुई। अधिकतर मीडिया चैनल अरविंद केजरीवाल की सरकार को फिर से सत्ता में बता रही है। TV9 भारतवर्ष ने अपने एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी को 54 तो वहीं बीजेपी के हिस्से 15 सीट बताया है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है। ‘न्यूज एक्स’ की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 50 से 56 सीटें और भाजपा को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं। इसमें कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान लगाया गया है। 

‘रिपब्लिक टीवी’ के एग्जिट पोल बात आप 48-61, भाजपा 9-21 और कांग्रेस 0-1 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसी तरह ‘टाइम्स नाउ’ के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 44 और भाजपा को 26 सीटें मिल सकती हैं। ‘टीवी9-सिसरो’ के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 54 , भाजपा 15 और कांग्रेस को एक सीट मिलने के आसार हैं। गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतगणना 11 फरवरी को होगी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020चुनाव आयोगआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालएग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो