लाइव न्यूज़ :

तुर्किये को एक और झटका, मुंबई नगर निकाय ने रोबोटिक ‘लाइफबॉय’ खरीदने की योजना रद्द की, करोड़ों का नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2025 14:41 IST

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगी शिवसेना सहित राजनीतिक नेताओं ने स्वदेशी विकल्पों को बढ़ावा देने के बजाय विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से उपकरण खरीदने पर सवाल उठाया था। 

Open in App
ठळक मुद्देमशीनें गिरगांव चौपाटी, शिवाजी पार्क दादर, जुहू, वर्सोवा, अक्सा और गोराई समुद्र तटों पर तैनात की जानी थी।बीएमसी ने तुर्किये में निर्मित रोबोटिक ‘लाइफबॉय’ खरीदने की योजना को रद्द कर दिया है, तो उन्होंने हां में जवाब दिया। 10,000 एमएएच की ‘रिचार्जेबल’ बैटरी लगी है और इसकी क्षमता 200 किलोग्राम तक वजन उठाने की है।

मुंबईः मुंबई नगर निकाय ने करीब छह समुद्र तटों पर तैनाती के लिए तुर्किये निर्मित रोबोटिक ‘लाइफबॉय’ खरीदने की अपनी योजना रद्द कर दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह निर्णय ऐसे वक्त में लिया गया है जब पाकिस्तान को समर्थन देने की वजह से तुर्किये को भारत की ओर से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सोमवार को कहा कि लोगों को डूबने से बचाने में ‘लाइफगार्ड’ की सहायता के लिए डिजाइन की गई रिमोट संचालित बचाव मशीनें गिरगांव चौपाटी, शिवाजी पार्क दादर, जुहू, वर्सोवा, अक्सा और गोराई समुद्र तटों पर तैनात की जानी थी।

नगर आयुक्त भूषण गगरानी से जब पूछा गया कि क्या बीएमसी ने तुर्किये में निर्मित रोबोटिक ‘लाइफबॉय’ खरीदने की योजना को रद्द कर दिया है, तो उन्होंने हां में जवाब दिया। मशीन की प्रत्येक इकाई में दो दो वॉटर जेट लगे हैं, 10,000 एमएएच की ‘रिचार्जेबल’ बैटरी लगी है और इसकी क्षमता 200 किलोग्राम तक वजन उठाने की है। अधिकारियों के अनुसार, यह 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से समुद्र में 800 मीटर की दूरी तय कर सकती है और लगभग एक घंटे तक काम कर सकती है।

पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान तुर्किये द्वारा इस्लामाबाद को कूटनीतिक और सैन्य समर्थन दिए जाने के बाद नगर निकाय को इस समझौते के लिए राजनीतिक दलों की ओर से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सहयोगी शिवसेना सहित राजनीतिक नेताओं ने स्वदेशी विकल्पों को बढ़ावा देने के बजाय विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से उपकरण खरीदने पर सवाल उठाया था। 

टॅग्स :तुर्कीमुंबईमहाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस