लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः ट्यूबवेल ऑपरेटर की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक, एसटीएफ ने गिरोह के 11 लोग पकडे़

By भाषा | Updated: September 3, 2018 19:21 IST

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित ट्यूबवेल ऑपरेटरों की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने से राज्य एक बार फिर सुर्खियों में है।

Open in App

लखनऊ, तीन सितंबरः उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित ट्यूबवेल ऑपरेटरों की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने से राज्य एक बार फिर सुर्खियों में है। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रविवार को 11 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें पेपर लीक करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है। पेपर लीक प्रकरण में प्रश्न पत्र की बुकलेट के लिए हर एक व्यक्ति से सात लाख रुपये का सौदा तय हुआ था।

प्रदेश में पिछले एक दशक के दौरान मेडिकल, इंजीनियरिंग, बीएड और अन्य कुछ प्रतियोगी परीक्षाएं भी पेपर लीक होने की वजह से सुर्खियां बन चुकी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने हालांकि कहा कि जब भी कोई पश्नपत्र लीक हुआ है तो जानकारी मिलने के 24 घंटे में ही उसका पर्दाफाश किया गया है। यूपी एसटीएफ ने ट्यूबवेल ऑपरेटरों की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में सभी 11 आरोपियों को मेरठ से पकड़ लिया है। इनमें से पांच लोग अभ्यर्थी हैं। 

एसटीएफ ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार लोगों के पास से तीन हाथ से लिखी उत्तर पुस्तिकाएं, पांच प्रवेश पत्र, 13 मोबाइल फोन और एक लाख 48 हजार रूपये नकद बरामद हुए हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड सचिन अमरोहा का रहने वाला है। उसने पूछताछ के दौरान माना कि पिछले दो साल से वह विभिन्न परीक्षाओं के पर्चे लीक कराता रहा है।

इससे पहले 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से 51 लोगों को पकड़ा था। ये सभी सहायक शिक्षक की भर्ती परीक्षा के दौरान नकल कराने में मदद कर रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में ‘सॉल्वर’ (सवालों का जवाब देने वाले) के माध्यम से पर्चा हल करने वाले गिरोह के 19 लोग गिरफ्तार हुए थे। ‘सॉल्वरों’ के पास स्पाई माइक्रोफोन जैसे हाई टेक उपकरण थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव