लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड की पार्टी में खालिस्तान समर्थक के साथ नजर आईं जस्टिन ट्रूडो की बीवी सोफी, फोटो हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 22, 2018 10:01 IST

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जब से भारत आए हैं, तभी से उनकी यात्रा सुर्खियों का विषय बनी हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 फरवरी: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जब से भारत आए हैं, तभी से उनकी यात्रा सुर्खियों का विषय बनी हुई है। ऐसे में अब एक ऐसी फोटो सामने आई है जिसने इस मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। हाल ही में ट्रूडो की पत्नी सोफी की एक फोटो सामने आई है जिसमें वह बैन किए जा चुके इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन में ऐक्टिव रहे दोषी खालिस्तानी आतंकवादी जसपाल अटवाल के साथ दिख रही हैं। 

बताया जा रहा है कि यह फोटो 20 फरवरी को आयोजित किए गए कार्यक्रम की है। इसके साथ ही जसपाल अटवाल को कनाडा के पीएम के लिए आयोजित किए गए औपचारिक डिनर में भी आमंत्रित किया गया था। मीडिया की खबरों के मुताबिक पीएम कार्यालय से इस बारे में पूछने पर पता चला है कि इस निमंत्रण को रद्द कर दिया गया है।

 कहा जा रहा है कि निमंत्रणको भारत में कनाडा के हाई कमिश्नर द्वारा दिया गया था। वहीं, सीबीसी न्यूज को एक ई-मेल में पीएमओ प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि हाई कमिशन अटवाल के निमंत्रण को रद्द करने की प्रक्रिया में है। मुंबई में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में बॉलीवुड की हस्तियों के अलावा कनाडा में कैबिनेट मंत्री अमरजीत सोही ने भी शिरकत की थी। जो फोटो फिलहाल सामने आई है वह इसी कार्यक्रम की बताई जा रही है। इन तस्वीरों के सार्वजनिक होने के बाद भारत में इसका विरोध हो सकता है।  

टॅग्स :जस्टिन ट्रूडोनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला