लाइव न्यूज़ :

फसल नष्ट होने से परेशान किसान ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 19, 2021 13:00 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 19 जून उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना गांव में आवारा मवेशियों द्वारा फसल चर जाने से परेशान होकर शुक्रवार को एक किसान ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अतर्रा तहसील क्षेत्र के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सौरभ शुक्ला ने शनिवार को बताया कि नंदना गांव में आठ बीघे कृषि भूमि के किसान ललक सिंह (52) ने शुक्रवार को अपने मकान के कमरे की छत में लगे पंखे की हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एसडीएम ने बताया कि किसान के ऊपर करीब एक लाख रुपये बैंक का कर्ज है, लेकिन वसूली का कोई दबाव नहीं था।

शुक्ला ने किसान के भतीजे लवलेश के हवाले से बताया कि उसने खेत में मूंग की फसल बोई थी, जिसे आवारा जानवर चर (खा) गए हैं। सभवतः इसी से परेशान होकर आत्महत्या की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच के लिए आज नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है। नियमानुसार किसान के परिवार को सरकारी मदद दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह