लाइव न्यूज़ :

मां-बाप के झगड़े से परेशान होकर बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 28, 2020 04:47 IST

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पत्रातू गांव के 19 वर्षीय आकाश कुमार ने अपने पिता 45 वर्षीय अरुण कुमार महतो के सिर पर लाठी से वार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले इसी साल के फरवरी माह में इसी तरह की घटना घटी थी, जिसमें पुत्र ने अपने पिता को जान से मार दिया था।आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता और मां सुरजी देवी में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में गोला ब्लॉक के पत्रातू गांव में 19 वर्षीय एक युवक ने अपने पिता-माता के बीच अक्सर होने वाले झगड़े से तंग होकर बुधवार को लाठी से वार कर अपने पिता की जान ले ली।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पत्रातू गांव के 19 वर्षीय आकाश कुमार ने अपने पिता 45 वर्षीय अरुण कुमार महतो के सिर पर लाठी से वार किया जिससे महतो की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता और मां सुरजी देवी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। यह झगड़ा अक्सर हिंसक हो उठता था जिससे वह तंग आ आ चुका था। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।  

इससे पहले इसी साल के फरवरी माह में इसी तरह की घटना घटी थी, जिसमें पुत्र ने अपने पिता को जान से मार दिया था।  बता दें कि फरवरी माह में हैदराबाद थाना क्षेत्र से काम करने के लिए गोला गए राम सेवक (50) पुत्र गोबरे की हत्या उसके पुत्र करन ने आपसी कलह के चलते की थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर बेटे के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 

दरअसल, इस मामले में शादी के बाद हत्यारोपी अपनी ससुराल में पत्नी के साथ रहने लगा था। हत्यारोपी की पत्नी नाच गाने के काम से अच्छी कमाई करती थी जो मायके वालों को देती थी। इस वजह से रामसेवक व बेटे के बीच कलह और विवाद हो गया था। इसी गुस्से में मृतक अपनी पुत्री को उसकी ससुराल न भेजकर उसे अपनी गोरखपुर में रह रही बड़ी पुत्री के यहां कुछ दिन पहले भेज दिया था। इसी कलह में बेटे ने पिता की डंडे से वार कर हत्या कर दी।

टॅग्स :झारखंडहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए