लाइव न्यूज़ :

स्त्री है या पुरुष इसकी पहचान के लिए पुलिस ने उतरवाए किन्नरों के कपड़े, शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2022 11:14 IST

न्याय की मांग करते हुए चार ट्रांसजेंडरों ने अपनी शिकायत में कहा है कि थाने में हमें पुलिस ने अपने कपड़े खोलने और अपने स्त्री या पुरुष होने का खुलासा करने के लिए कहा। सबसे शर्मनाक बात यह रही कि पुलिस ने हमारे विग और अंदरूनी कपड़े थाने में रख लिए।

Open in App
ठळक मुद्देचार ट्रांसजेंडरों के स्त्री या पुरुष होने की पहचान करने के लिए पुलिस स्टेशन में ही उनके कपड़े उतरवा दिए गए।उनसे यह लिखित में लिया गया कि वे कभी भी गलत कपड़े नहीं पहनेंगे।उन्होंने दावा किया कि उनके निजता के अधिकार का उल्लंघन किया गया है।

अगरतला:त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में गिरफ्तार किए गए चार ट्रांसजेंडरों के स्त्री या पुरुष होने की पहचान करने के लिए पुलिस ने पुलिस स्टेशन में ही उनके कपड़े उतरवा दिए। उनमें से एक ट्रांसजेंडर ने अपनी शिकायत में यह आरोप लगाया है।

शिकायत में कहा गया है कि इसके साथ ही उनसे यह लिखित में लिया गया कि वे कभी भी गलत कपड़े नहीं पहनेंगे और अगर शहर में दोबारा उन्हें ऐसे कपड़ों में पाया गया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह मामला शनिवार रात का है जब चारों एक पार्टी से आने के बाद एक होटल में गए थे। पुलिस स्टेशन में छुटने के बाद सोमवार को उनमें से एक ने यह शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, चार लोगों पर उगाही का आरोप लगाया गया और उन्हें पश्चिमी अगरतला के महिला पुलिस थाने ले जाया गया और वहां उपस्थित पुरुष और महिला दोनों पुलिस अधिकारियों ने उनके कपड़े उतारे।

न्याय की मांग करते हुए शिकायत में कहा गया कि थाने में हमें पुलिस ने अपने कपड़े खोलने और अपने स्त्री या पुरुष होने का खुलासा करने के लिए कहा। सबसे शर्मनाक बात यह रही कि पुलिस ने हमारे विग और अंदरूनी कपड़े थाने में रख लिए। शिकायत में कहा गया है कि उन पर बिना किसी सबूत के जबरन वसूली का आरोप लगाया गया है. यह पूरी तरह से झूठा आरोप है।

एलजीबीटी समुदाय के चारों सदस्यों ने दावा किया कि उनके निजता के अधिकार का उल्लंघन किया गया है और साथ ही सुप्रीम कोर्ट के राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के फैसले की धारा 377 द्वारा प्रदान किए गए अधिकारों का भी उल्लंघन किया गया है।

बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में ट्रांसजेंडर लोगों को 'थर्ड जेंडर' घोषित किया था और यह साफ किया था कि संविधान के तहत दिए गए मौलिक अधिकार उन पर समान रूप से लागू होंगे और उन्हें पुरुष, महिला या 'थर्ड जेंडर' के रूप में अपने लिंग की आत्म-पहचान का अधिकार दिया था।

शिकायत में उन्होंने एक फोटो पत्रकार पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने और पुलिस अधिकारियों के सामने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :एलजीबीटीत्रिपुराPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील