लाइव न्यूज़ :

बीजेपी गंगा नदी की तरह है और इसमें डुबकी लगाने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाएगी, सीएम साहा ने कहा-ट्रेन के डिब्बे अभी भी खाली, बैठिए पीएम मोदी मंजिल तक ले जाएंगे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2023 16:33 IST

दक्षिण त्रिपुरा के काकराबान में जन विश्वास रैली के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए माणिक साहा ने कहा कि भाजपा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त है।

Open in App
ठळक मुद्देडुबकी लगाने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाएगी।भाजपा में शामिल हों क्योंकि यह गंगा नदी की तरह है।कम्युनिस्ट पार्टी ने लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया।

अगरतलाः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने वामपंथी नेताओं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि उनकी पार्टी गंगा नदी की तरह है और इसमें डुबकी लगाने से उन्हें सभी पापों से मुक्ति मिल जाएगी।

 

दक्षिण त्रिपुरा के काकराबान में जन विश्वास रैली के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए साहा ने कहा कि भाजपा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा, “मैं उन लोगों से अपील करता हूं जो अब भी स्टालिन और लेनिन की विचारधारा में विश्वास करते हैं, वे भाजपा में शामिल हों क्योंकि यह गंगा नदी की तरह है।

यदि आप गंगा में पवित्र स्नान करते हैं तो आपके सभी पाप दूर हो जाएंगे।” उन्होंने कहा, “ट्रेन के डिब्बे अभी भी खाली हैं। खाली डिब्बे में बैठें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सभी को मंजिल तक ले जाएंगे, जहां हमें होना चाहिए था।” विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर निशाना साधते हुए साहा ने आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट पार्टी ने लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया।

वर्षों तक त्रिपुरा पर शासन किया। उन्होंने आरोप लगाया, “कम्युनिस्ट शासन के दौरान कोई लोकतंत्र नहीं था क्योंकि वे हिंसा और आतंक की रणनीति में विश्वास करते थे। दक्षिण त्रिपुरा जिले में, वामपंथी शासन के दौरान 69 विपक्षी नेताओं की हत्या कर दी गई थी। काकराबान कोई अपवाद नहीं था जहां कई राजनीतिक हत्याएं हुईं।” 

टॅग्स :माणिक साहामाणिक सरकारत्रिपुरानरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष