लाइव न्यूज़ :

Delhi zoo: सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2022 17:14 IST

Delhi zoo: 24 अगस्त को जन्मे शावकों को एक महीने तक उनकी सात वर्षीय मां सीता के साथ पृथक रखा जाएगा। सात वर्षीय सफेद बाघ विजय उनका पिता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली जू में एक सफेद बाघिन ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।दिसंबर 2020 में, एक सफेद बाघिन और उसके तीन शावकों की जन्म संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई थी।

नई दिल्लीः दिल्ली जू में एक सफेद बाघिन ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 24 अगस्त को जन्मे शावकों को एक महीने तक उनकी सात वर्षीय मां सीता के साथ पृथक रखा जाएगा। सात वर्षीय सफेद बाघ विजय उनका पिता है।

दिसंबर 2020 में, एक सफेद बाघिन और उसके तीन शावकों की जन्म संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई थी। फिलहाल चिड़ियाघर में दो जोड़ी सफेद बाघ और चार बंगाल टाइगर हैं। इनमें एक नर और तीन मादा हैं। आम तौर पर, किसी सफेद बाघ का जीवनकाल 12 से 14 साल का होता है। 

चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक, सभी शावक सफेद हैं और उनकी टीम बाघिन और शावकों पर चौबीसों घंटे नजर रखे हुए है। दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक धर्मदेव राय ने एक वीडियो संदेश में कहा, "मां और शावक ठीक हैं।"

टॅग्स :दिल्लीचिड़ियाघर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष