लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में हुई गोलीबारी की घटना पर तृणमूल ने केंद्रीय गृहमंत्री को सौंपा ज्ञापन

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि नगालैंड गोलीबारी घटना पर संसद में दिए गए शाह के बयान में “अफस्पा के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त नहीं की गई।”

पार्टी ने कहा कि उक्त कानून का इस्तेमाल नागरिकों की “हत्या” करने के लिए नहीं किया जा सकता। संसद में सोमवार को दिए गए बयान में शाह ने नगालैंड की घटना पर दुख जताया था और कहा था कि विशेष जांच दल द्वारा एक महीने के भीतर घटना की जांच पूरी की जाएगी।

गृहमंत्री ने कहा था कि सभी एजेंसियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उग्रवादियों के विरुद्ध कार्रवाई में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। शाह के बयान पर तृणमूल ने ज्ञापन में कहा कि यह “चौंकाने” वाली बात है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के विषय पर एक शब्द नहीं कहा गया।

ज्ञापन में कहा गया, “हम मृतकों के परिजनों को मुआवजे देने का ऐलान करने की मांग करते हैं।” तृणमूल ने कहा, “आपके बयान में सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफस्पा) के खुले तौर पर दुरुपयोग पर कोई चिंता प्रकट नहीं की गई जो नगालैंड, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, कश्मीर और कुछ अन्य इलाकों में लागू है।”

ज्ञापन में कहा गया, “यह जरूरी है कि हम समस्या की जड़ों पर प्रहार करें जिसके बिना हम इस गंभीर स्थिति से नहीं उबर पाएंगे और स्थायी समाधान नहीं निकाल पाएंगे। किसी भी देश में निर्दोष नागरिकों की जान जाना शर्म की बात है।”

तृणमूल के 32 सांसदों ने इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं और इसमें कहा गया कि “अफस्पा का इस्तेमाल हमारे नागरिकों की हत्या के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।” ज्ञापन में कहा गया कि नगालैंड में हुई त्रासद घटना सामूहिक रूप से शर्म की बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं