लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस नेता ने पश्चिम बंगाल सरकार पर आसनसोल को केंद्रीय कोष से वंचित रखने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 14, 2020 15:08 IST

Open in App

कोलकाता, 14 दिसंबर आसनसोल नगर निगम के प्रमुख और तृणमूल कांग्रेस के नेता जितेंद्र तिवारी ने पश्चिम बंगाल सरकार को एक पत्र लिखकर इस औद्योगिक शहर को केंद्रीय कोष से वंचित रखने का आरोप लगाया है।

तृणमूल कांग्रेस के विधायक तिवारी ने निकाय मामलों के मंत्री फरहाद हाकिम को पत्र लिखकर कहा है कि आसनसोल नगर निगम को 2,000 करोड़ रुपये के केंद्रीय कोष से वंचित होना पड़ा क्योंकि राज्य सरकार ने स्मार्ट सिटी परियोजना में शहर के चयन में अवरोध खड़ा किया।

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘अपने पत्र में जितेंद्र ने आरोप लगाया कि केंद्र ने आसनसोल को स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए चुना था लेकिन राज्य सरकार ने अड़चनें पैदा की और सुनिश्चित किया शहर का नाम इस सूची में शामिल नहीं हो’’

वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने (जितेंद्र) इसके लिए राजनीतिक कारणों को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि अगर आसनसोल को चुना गया होता तो शहर को 2,000 करोड़ रुपये का कोष मिलता। राज्य सरकार और पार्टी इस मामले को देख रही है।’’

संपर्क किए जाने पर तिवारी ने कहा कि यह गोपनीय पत्र है। उन्होंने कहा, ‘‘इसे प्रेस को जारी नहीं करना चाहिए था। मुझे जो भी कहना होगा मैं पार्टी और मंत्री से कहूंगा। मैं प्रेस से इस मुद्दे पर बात नहीं करूंगा। मैं पार्टी का वफादार कार्यकर्ता हूं।’’

पश्चिम बर्द्धमान जिले में तृणमूल कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेता तिवारी ने हाल में आसनसोल में एक कॉलेज के संचालन मंडल से भी इस्तीफा दे दिया था। हाकिम ने कहा कि वह मुद्दे के समाधान के लिए तिवारी से बात करेंगे।

केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद बाबुल सुप्रियो ने आरोप लगाया, ‘‘जितेंद्र तिवारी ने जो कहा वह सही है। तृणमूल कांग्रेस सरकार ने अपने निहित राजनीतिक हितों के लिए राज्य के लोगों को केंद्रीय योजनाओं से वंचित रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे