लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: आदिवासी महिला को पति और ससुराल वालों ने निर्वस्त्र कर घुमाया, सामने आया वीडियो, सीएम गहलोत ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 2, 2023 08:47 IST

हमले के एक चौंकाने वाले वीडियो में एक व्यक्ति, कथित तौर पर पति, महिला को अपने घर के बाहर निर्वस्त्र कर रहा है और उसे नग्न घुमा रहा है, जबकि वह मदद के लिए चिल्ला रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएक आदिवासी महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर पीटा और नग्न कर घुमाया।एक वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई।घटना गुरुवार को जिले के धरियावद थाना क्षेत्र के पहाड़ा ग्राम पंचायत के निचलकोटा गांव में हुई।

प्रतापगढ़ (राजस्थान): राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर पीटा और नग्न कर घुमाया। पुलिस ने यह जानकारी साझा की। एक वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा के अनुसार, घटना गुरुवार को जिले के धरियावद थाना क्षेत्र के पहाड़ा ग्राम पंचायत के निचलकोटा गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, महिला कथित तौर पर किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में थी, जिसके कारण उस पर हमला हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने आज सुबह कहा कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और कुछ घंटों में कुछ गिरफ्तारियां होने की संभावना है। 

डीजीपी ने कहा कि शादीशुदा होने के बावजूद दूसरे पुरुष के साथ रहने से नाखुश महिला के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने गांव ले गए जहां उसे पीटा गया और नग्न कर घुमाया गया। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छह टीमें गठित की गई हैं और प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गांव में डेरा डाले हुए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात ट्वीट कर घटना की निंदा की और कहा, "प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है।"

उन्पुहोंने आगे कहा, "पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।"

भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस घटना ने कांग्रेस के पाखंड को उजागर कर दिया है क्योंकि उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी अशोक गहलोत का इस्तीफा मांगेंगे और राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "राजस्थान में अब महिलाओं पर अमानवीयता की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं।" 

उन्होंने आगे लिखा, "धरियावद में एक नारी को निर्वस्त्र कर पीटा गया है, जिसका वीडियो वायरल है, लेकिन महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे करने वाले गहलोत जी जाने किस राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं? दो दिन बीत गए पुलिस ने  रिपोर्ट तक नहीं बनाई है! कांग्रेस का पाखंड भी अब निर्वस्त्र हो गया है। कहां है राहुल गांधी? कब आएंगे धरियावद? कब मांगेंगे अशोक गहलोत से इस्तीफा और करेंगे राजस्थान में राष्ट्रपति शासन की मांग?"

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप