भारत को दुनिया की 'बलात्कार' राजधानी कहकर सोशल मीडिया पर चलाया गया ट्रेंड, जानिए क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 13, 2024 08:24 AM2024-03-13T08:24:21+5:302024-03-13T08:32:16+5:30

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीते मंगलवार को 'भारत में क्या गलत है' जैसे पोस्टों की अचानक से बाढ़ आ गई।

Trend started on social media by calling India the 'rape' capital of the world, know what is the matter | भारत को दुनिया की 'बलात्कार' राजधानी कहकर सोशल मीडिया पर चलाया गया ट्रेंड, जानिए क्या है मामला

भारत को दुनिया की 'बलात्कार' राजधानी कहकर सोशल मीडिया पर चलाया गया ट्रेंड, जानिए क्या है मामला

Highlightsसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'भारत में क्या गलत है' जैसे पोस्टों की अचानक से बाढ़ आ गईएक्स पर 2.5 लाख से अधिक पोस्ट के साथ यह मुद्दा ट्रेंड में आया और MyGovIndia ने भी इसमें भाग लियायह मामला झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश पर्यटक के साथ हुए गैंगरेप से संबंधित था

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीते मंगलवार को 'भारत में क्या गलत है' जैसे पोस्टों की अचानक से बाढ़ आ गई। शाम होते-होते यह 2.5 लाख से अधिक पोस्ट के साथ एक ट्रेंड बन गया और मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकार के नागरिक सहभागिता पोर्टल MyGovIndia ने भी इसमें भाग लिया।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार 'भारत में क्या गलत है' ट्रेंड क्या है और यह वायरल क्यों हो रहा है? उसके पीछे की कहानी 10 दिन पहले उस वक्त शुरू हुई जब झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश पर्यटक के साथ अपराधियों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया।

इस घटना के कारण सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया और एक्स पर सक्रिय कई विदेशी लोगों ने अपने अकाउंट से भारत में अपने अप्रिय यात्रा अनुभवों का जिक्र किया।

हालाँकि, इन सब आरोप-प्रत्यारोप के बीच कुछ अकाउंट्स ने अवसर का लाभ उठाते हुए भारत की छवि खराब करने का भी प्रयास किया और आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं भारत में रोजाना होती रहती है।

बीते एक सप्ताह में ऐसे कई पोस्ट साझा किए गए, जिनमें भारत को "दुनिया की बलात्कार राजधानी" कहकर मजाक उड़ाया गया है। इतना ही नहीं इन पोस्टों ने भारत में सार्वजनिक स्वच्छता और संस्कृति से संबंध में दावा किया कि भारत में अभी भी रूढ़िवादिता को बढ़ावा दिया जाता है।

Web Title: Trend started on social media by calling India the 'rape' capital of the world, know what is the matter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे