लाइव न्यूज़ :

वृक्षारोपण अभियान : लातूर में कॉलेज छात्रों और कर्मचारियों ने शवदाह गृह परिसर को बाग में तब्दील किया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 15:47 IST

Open in App

लातूर, 16 नवंबर महाराष्ट्र के लातूर में एक कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों ने प्रकृति संरक्षण अभियान के तहत पिछले सात वर्षों के दौरान खाली पड़े हुए एक शवदाह गृह परिसर में 300 से अधिक पेड़ लगाकर उसे हरे-भरे बाग के रूप में विकसित करने का अनूठा कार्य किया है।

लातूर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाला खडगांव श्मशान घाट लंबे समय से उपेक्षित अवस्था में खाली पड़ा हुआ था, जिसमें कोई गेट नहीं था, पूरे परिसर में लंबी जंगली घास उग आई थी और आवारा जानवर इसे अपना अड्डा बना रहे थे।

लेकिन, श्रीमती सुशीलादेवी देशमुख सीनियर कॉलेज के छात्रों और अन्य कर्मचारियों ने श्मशान घाट को एक नया रूप देने का फैसला किया।

नगरसेवक राजकुमार जाधव ने कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की है। यह क्षेत्र इनके ही क्षेत्राधिकार में आता है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय पाटिल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 2014 से उन्होंने नगर निकाय से अनुमति लेने के बाद परिसर में नीम, बरगद, गुलमोहर और पीपल सहित विभिन्न किस्मों के 300 से अधिक पेड़ लगाए हैं।

उन्होंने कहा, "पेड़ अब बड़े हो गए हैं और परिसर का नजारा पूरी तरह से बदल गया है। श्मशान घाट अब एक बाग के रूप में गुलजार हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब