लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के बैतूल में बस से टकराई एसयूवी, 6 पुरुषों, 3 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत

By अनिल शर्मा | Updated: November 4, 2022 09:29 IST

पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि चालक को नींद आने के बाद एसयूवी बस में जा टकराई। ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर भैंसदेही रोड पर हुई।मृतक मजदूर थे, जो पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अमरावती से यहां अपने घर लौट रहे थे। कुछ पीड़ितों के शवों को गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी से निकालना पड़ा।

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना है। रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। बैतूल के अधीक्षक सिमला प्रसाद के अनुसार, झाल्लर पुलिस स्टेशन के पास एक बस और एक कार की टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। एक घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है। 

बैतूल पुलिस नियंत्रण कक्ष के सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर भैंसदेही रोड पर हुई। उन्होंने कहा, ‘‘देर रात करीब दो बजे हुई इस दुर्घटना में छह पुरुषों, तीन महिलाओं, पांच साल की एक लड़की और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।’’

पुलिस के अनुसार, मृतक मजदूर थे, जो पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अमरावती से यहां अपने घर लौट रहे थे। ठाकुर ने कहा कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ पीड़ितों के शवों को गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी से निकालना पड़ा। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि चालक को नींद आने के बाद एसयूवी बस में जा टकराई। ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

टॅग्स :Madhya PradeshRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर