लाइव न्यूज़ :

जॉब ना मिलने से परेशान ट्रांस वुमन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मांगी इच्छा मृत्यु

By भारती द्विवेदी | Updated: February 14, 2018 18:18 IST

जब सरकारी एयरलाइंस में आपके लिए जगह नहीं है तो फिर आप प्राइवेट एयरलाइंस से क्या उम्मीद कर सकते हैं? अब मेरा जीना या मरना राष्ट्रपति के हाथ में है।'

Open in App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास इच्छा मृत्यु की मांग को लेकर एक लेटर पहुंचा है। जिसने महामहिम के पास ये लेटर भेजा है, उनका नाम शनवी हैं। शनवी एक ट्रांसजेंडर महिला हैं उन्होंने अपने लिए इच्छा मृत्यु की मांग की है। शनवी ने ये कदम जॉब ना मिलने की वजह से उठाया है। शनवी ने सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया पर जेंडर की वजह से जॉब ना देने का आरोप लगाया है।

शनवी कहती हैं- 'वे कहते हैं हमारे पास ट्रांसजेंडर वुमन के लिए कोई कैटेगरी नहीं है। लेकिन क्या मुझे टैक्स में डिस्काउंट मिलता है? मुझे टैक्स देना पड़ता है। मेरे पास डिग्री है, एक्सपीरियंस है। क्या ये मेरे जेंडर की वजह से है? '

शनवी आगे कहती हैं- 'इसके बाद मैंने किसी भी एयरलाइंस में जॉब के लिए ट्राई नहीं किया, क्योंकि जब सरकारी एयरलाइंस में आपके लिए जगह नहीं है तो फिर आप प्राइवेट एयरलाइंस से क्या उम्मीद कर सकते हैं? अब मेरा जीना या मरना राष्ट्रपति के हाथ में है।'

जिस वजह से शनवी ने ये कदम उठाया है वो बेहद ही दुखद है। अब ये देखना होगा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनवी के लेटर का क्या जवाब देते हैं या किस तरह से शनवी की मदद करते हैं।

टॅग्स :एलजीबीटीएयर इंडियारामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदुनिया के वो देश जहां समलैंगिक शादी अब 'हौवा' नहीं है

भारतबेटे की नौकरी के लिए आदिवासी महिलाएं हुई न्यूड, पीएम मोदी और राष्ट्रपति को भेजी गई तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम