लाइव न्यूज़ :

CAA पर बंगाल और पूर्वोत्तर के बीच ट्रेन सेवाएं पूरी तरह ठप, कोई भी रेलगाड़ी माल्दा से आगे नहीं जा रही

By भाषा | Updated: December 16, 2019 19:50 IST

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि कोई भी ट्रेन माल्दा से आगे नहीं जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा, सियालदह और कोलकाता से उत्तर बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेन सेवाएं यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर अगले नोटिस तक रोक दी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देव्यापक प्रदर्शनों के चलते अपनी सभी ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी थी, लेकिन कुछ सेवाएं फिर शुरू कर दी गई हैं। पूर्वी रेलवे जोन तक जाने वाली सभी ट्रेन पश्चिम बंगाल की स्थिति के मद्देनजर सोमवार को रद्द कर दी गईं।

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा पश्चिम बंगाल के उत्तर की ओर जाने वाली अपनी सभी ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिए जाने से राज्य और पूर्वोत्तर के बीच ट्रेन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि कोई भी ट्रेन माल्दा से आगे नहीं जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा, सियालदह और कोलकाता से उत्तर बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेन सेवाएं यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर अगले नोटिस तक रोक दी गई हैं।

हालांकि, उन्होंने कहा कि इन तीन स्टेशनों से राज्य के बाहर के गंतव्यों की ओर जाने वाली ट्रेन सामान्य ढंग से चल रही हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुभानन चंदा ने कहा कि एनएफआर ने पिछले सप्ताह नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में व्यापक प्रदर्शनों के चलते अपनी सभी ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी थी, लेकिन कुछ सेवाएं फिर शुरू कर दी गई हैं।

एनएफआर से पूर्वी रेलवे जोन तक जाने वाली सभी ट्रेन पश्चिम बंगाल की स्थिति के मद्देनजर सोमवार को रद्द कर दी गईं। इनमें लंबी दूरी की 19 ट्रेन शामिल हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि महज कुछ ट्रेनों में आग लगा दिए जाने की वजह से केंद्र ने राज्य के अधिकतर हिस्सों में रेल सेवाएं रोक दी हैं।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे और रेलवे स्टेशनों तथा आम रास्तों में आगजनी की घटनाएं हुईं।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019पश्चिम बंगालमोदी सरकारभारतीय रेलममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी