लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में 11 महीने बाद ट्रेन सेवा बहाल, 1,100 लोगों ने की यात्रा

By भाषा | Updated: February 22, 2021 19:33 IST

Open in App

श्रीनगर/नयी दिल्ली, 22 फरवरी कोविड-19 महामारी के कारण कश्मीर घाटी में करीब 11 महीने से स्थगित ट्रेन सेवा सोमवार को बहाल कर दी गयी तथा बनिहाल और बारामूला रेलवे स्टेशन के बीच लगभग 1,100 लोगों ने यात्रा की।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन सेवा आंशिक रूप से बहाल की गई है।

उन्होंने कहा, “फिलहाल, एक ट्रेन बनिहाल से ‘अप’ और एक बारामूला से ‘डाउन’ चलेगी।”

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि ट्रेन सेवा बहाल होने से आवागमन सुगम होगा और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने ट्वीट किया, “कश्मीर घाटी में बनिहाल-बारामूला खंड पर 22 फरवरी से ट्रेन सेवा बहाल होगी।”

वर्तमान में कश्मीर में रामबन जिले के बनिहाल और बारामूला के बीच ही रेलवे सेवा का परिचालन होता है।

जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के बीच निर्बाध रूप से ट्रेन सेवा के परिचालन के लिए उधमपुर और बनिहाल स्टेशन को जोड़ने के लिए काम चल रहा है।

रेलवे ने कहा कि देशभर में सभी यात्री ट्रेन सेवा के परिचालन के लिए कोई तारीख निश्चित नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?