लाइव न्यूज़ :

बिहार के सीवान में हुआ रेल हादसा, एक ही परिवार के 4 की मौत, 1 घायल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 2, 2018 09:34 IST

बिहार के सीवान में कचहरी स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह दहा नदी पर बने रेल पुल से नदी पार कर रहा परिवार ट्रेन की चपेट में आ गया।

Open in App

बिहार के सीवान में कचहरी स्टेशन के पास एक रेल हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। खबर के मुताबिक सीवान के कचहरी  स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कट कर चार लोगों की मौत हो गई है। यह दहा नदी के रेल पुल के पास ये घटना घटित हुई है। 

जबकि मिली जानकारी के मुताबिक, यहां के  कचहरी स्टेशन के पास आज (2 फरवरी) सुबह दहा नदी पर बने रेल पुल से नदी पार कर रहे थे, उसी समय तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन की चपेट में आ गये।

पुलिस के मुताबिक इलाके में  घना होने के कारण रेल पुल पार कर रहे लोगों को ट्रेन आने की सूचना काफी देर से मिल पाई और पास आते ट्रेन को देख कर करीब छह लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। 

जबकि, इस हादसे में चार महिला और बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गये। वहीं, एक मासूम हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, सभी मृतक गोपालगंज के बताये जा रहे हैं। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है।

टॅग्स :रेल हादसाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण