लाइव न्यूज़ :

अमृतसर: दशहरा पर रावण दहन देखने गई भीड़ पर चढ़ी ट्रेन, 52 लोगों के मारे जाने की आशंका

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 19, 2018 20:15 IST

घटना पंजाब अमृतसर के चोड़ा बाजार फाटक की है। रेलवे ट्रैक के किनारे रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पटरी पर बैठकर रावण दहन देख रही भीड़ जब ट्रेन को आते देख भागी तो दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन की चपटे में आ गयी।

Open in App

पंजाब के अमृतसर के चोड़ा बाजार फाटक पर एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। खबरों के मुताबिक इस हादसे में 52 लोगों के मौत की आशंका है। सैकड़ों लोगों के घायल होने की सूचना है। अमृतसर के चोड़ा बाजार फाटक पर लोग दशहरा पर्व के दौरान रावण दहन देखने के लिए पहुंचे थे। रावण दहन के वक्त ट्रेन आते देख वहां अचानक भगदड़ मच गई और हादसा हुआ। सूत्रों के मुताबिक ट्रेन पठानकोट से अमृतसर जा रही थी।  घटना के बाद पुलिस, जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंची है। 

पुलिस के मुताबिक, घटना में 52 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है। घायलों को जल्दी अस्पताल ले जाया जा रहा है। शवों को उठाने का काम भी जारी है।

कैसे हुआ ट्रेन हादसा 

अमृतसर के चोड़ा बाजार फाटक रेलवे ट्रैक के किनारे रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वहां हजारों लोगों की भीड़ थी। तभी पटाखों की आवाज आई तो लोग भागने लगे और उन्हें आ रही है ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। इस दौरान ट्रेन की आई और हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पटरी पर बैठकर रावण दहन देख रही भीड़ जब ट्रेन को आते देख भागी तो दूसरी तरफ से आ रही डीएमयू ट्रेन नंबर 74943 की चपटे में आ गयी। जानकारी के मुताबिक, जिस जगह दशहरा मेला चल रहा था, वहां से करीब 25 मीटर दूरी पर ही रेलवे ट्रैक है। 

 

नवजोत सिंह सिद्धू केचुनावी क्षेत्र में हादसा

ताजा जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या में बढोत्तरी हो सकती है। एबीपी न्यूज के मुताबिक, इस दशहरा आयोजन में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर भी मौजूद थीं। जिस इलाके में यह हादसा हुआ है वो नवजोत सिंह सिद्धू का चुनावी क्षेत्र बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों में गुस्सा 

मीडिया से बात करने वाले स्थानीय लोगों और पीड़ितों ने अभी तक किसी भी राजनेता के मौके पर न पहुंचने की शिकायत की है। लोग इस बात से काफी गुस्सा में हैं कि कोई अधिकारी अभी तक घटना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। चश्मदीदों के मुताबिक दशहरा उत्सव के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से यह एक्सीडेंट हुआ है। 

देखें लाइव वीडियो 

 

टॅग्स :पंजाबरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह